फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man commit suicide wife and four others arrested in Junga Shimla Himachal pradesh

युवक ने फंदा लगा दी जान, पत्नी, सास-ससुर समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2019 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Aug 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
man commit suicide wife and four others arrested in Junga Shimla Himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी से सटे जुन्गा क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी पहचान कमल किशोर (30) पुत्र रामकृष्ण, गांव नेहरा पोस्ट आफिस कोटी, तहसील जुन्गा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने युवक की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले के पीछे पारिवारिक विवाद को बता रही है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक ने घर के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की। शुक्रवार सुबह मृतक के पिता रामकृष्ण ने युवक के आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस बीच पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के पीछे पत्नी और ससुराल पक्ष पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इनसे तंग आकर युवक ने घर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतक की पत्नी अंजना, ससुर राम स्वरूप, सास वनिता, बहनोई विकास ठाकुर और साली मंजू शामिल हैं। शुक्रवार को पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed