श्ाादीशुदा युवक ने फंदा लगाकर कर ली ख्ाुदकुश्ाी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव हीरापुर में 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरीश कुमार अपने कमरे में सोया हुआ था। जब कि उसकी मां, पत्नी और डेढ साल की बच्ची बाहर के कमरे में सोए थे। देर रात नन्हीं बेटी दूध के लिए चिल्लाने लगी।
पत्नी ने पति के कमरे को खटखटाया। लेकिन काफी देर तक कोई भी जवाब नहीं मिलने पर उसके कमरे के दूसरी तरफ से देखने पर पति को पंखे से लटका देखा। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने के लिए पत्नी के दुपप्टे का प्रयोग किया गया है।
मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
पंचायत उपप्रधान दिनेश कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद झंडूता चौकी से हवलदार रविंद्र कुमार, ज्ञान चंद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उधर, पंचायत उपप्रधान दिनेश शर्मा ने कहा कि युवक मोबाइल कंपनी में कार्यरत था। पिता चालक हैं। उन्होंने कहा कि झंडूता पुलिस चौकी में वाहन नहीं होने के कारण पुलिस देरी से पहुंची।
पुलिस बुलाने के लिए भी वाहन भेजना पड़ा। उन्होंने आग्रह किया है कि झंडूता पुलिस चौकी में वाहन उपलब्ध करवाया जाए। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।