{"_id":"5cc5512abdec22070c08f128","slug":"man-commit-suicide-after-argument-with-wife-over-phone-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फंदे से झूला पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फंदे से झूला पति
Sun, 28 Apr 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बाहू के गांव तून में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक की अपनी पत्नी के साथ मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया है। परिजनों के ब्यान कलमबंद कर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र ताबे राम निवासी तून गांव, बंजार यहां वार्ड एक में किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रमेश अपनी पत्नी का मोबाइल लेकर दूसरे कमरे में चला गया। जब पत्नी देर रात उठी तो उसने रसोई में अपने पति को फंदे से लटकता देखा।
विज्ञापन
उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक बंजार के नए बस अड्डे में पार्किंग में वाहनों की पर्ची काटने का कार्य करता था। उधर, थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन