फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man charged after allegedly punching his pregnant wife in the stomach.

हैवानियत! पेट पर लात मारकर गिरा दिया गर्भ

Wed, 04 Feb 2015 12:44 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
Man charged after allegedly punching his pregnant wife in the stomach.

हिमाचल के कांगड़ा जिले के देहरा में साले ने अपने बहनोई पर गर्भवती महिला के पेट में लात मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला के पेट में लात मारने के बाद उसे तेज दर्द हुआ और उसने अस्पताल में एक मृत शिशु को जन्म दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तिलक राज निवासी हटोली (स्यूलखड्ड) ने शिकायत दर्ज करके आरोप लगाया है कि वह मिस्त्री का काम करता है और करीब चार साल पहले उसकी बहन की शादी होशियारपुर निवासी जरनैल सिंह से हुई थी।

विज्ञापन

मारपीट में बदल गई बहसबाजी

Man charged after allegedly punching his pregnant wife in the stomach.

लेकिन, अब उसकी बहन उसके पास ही रहती है। करीब तीन-चार दिन पहले बहनोई ने उनके घर आकर किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। जहां पर उसने उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट के साथ-साथ धक्कामुक्की भी की। तिलक राज ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी पत्नी जमीन पर गिर गई और बहनोई ने उसके पेट पर लात मार दी।

उसके बाद पत्नी के पेट में दर्द होने लगी और बाद में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे देहरा अस्पताल ले आए। जहां पर उसकी पत्नी ने मृत शिशु को जन्म दिया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed