फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man Attacks Sister-in-law with iron rod.

गालियां देने से रोका तो देवर ने भाभी के सिर पर दे मारी रॉड

Sun, 01 Nov 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 01 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Man Attacks Sister-in-law with iron rod.

प्रदेश के ऊना जिले के खानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शानिवार शाम के समय वह रसोई में खाना बना रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान उसका पड़ोसी जिंदू जो कि रिश्ते में देवर लगता है अपने पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। झगड़ा करने के बाद गालियां निकालता हुआ वह उनके मकान की गैलरी में आ गया और उन्हें भी गालियां निकालने लगा। जब उसे गालियां निकालने से रोका तो जिंदू ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


हमले में घायल महिला का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया जा रहा है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर धारा 451, 323, 504 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed