पांवटा में जाली कर्फ्यू पास बनाने वाला मुख्य आरोपी धरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा थाना पुलिस ने जाली कर्फ्यू पास बनाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस टीम ने पिछले सप्ताह नाके में बस स्टैंड के पास एक आरोपी को फर्जी कर्फ्यू पास के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। लॉकडाउन लागू होने के बाद पांवटा निवासी आरोपी सतपाल फर्जी कर्फ्यू पास लेकर बाजार में घूमते हुए पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी अंकुश फर्जी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से पास तैयार करता था।
फर्जी पास समेत पकड़े गए आरोपी ने इसकी पूरी जानकारी दी। कुछ दिन से मुख्य आरोपी भूमिगत हो गया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने मुख्य आरोपी अंकुश को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंटिंग प्रेस का कार्य करता है। उसने सतपाल को यह पास बनाकर दिया था। हालांकि, अभी मामले की छानबीन की जा रही है। डीएसपी पांवटा सोमदत ने कहा कि फर्जी कर्फ्यू पास समेत पकड़े गए आरोपी सतपाल को गिरफ्तार किया गया था। पांवटा थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले के मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत से छह दिन की पुलिस रिमांड मिली है।