फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   m form Forgery busted in paonta sahib sirmour himachal

सिरमौर के पांवटा साहिब में एम फॉर्म के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

Wed, 10 Jul 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
m form Forgery busted in paonta sahib sirmour himachal
- फोटो : अमर उजाला

आबकारी विभाग और पांवटा पुलिस ने फर्जी एम फॉर्म समेत बिलों के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि महज एक हजार रुपये में नकली एम फार्म और बिल बनाए जा रहे हैं। इससे खनन माफिया अपने ट्रकों को बैरियरों से आसानी से पड़ोसी राज्यों तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


लिहाजा, खनन विभाग और अन्य विभागों को भी चूना लगाया जा रहा है। शिकायत के बाद मंगलवार रात को गोविंदघाट बैरियर पांवटा में ऐसा ही एक मामला सामने आया। जब गहनता से जांच की गई तो ट्रक चालक के पास एम-फॉर्म और बिल भी फर्जी पाए गए।
विज्ञापन


हालांकि, इस फर्जीवाड़े में कई शामिल हो सकते हैं। अवैध खनन सामग्री ले जा रहे ट्रक चालक को आबकारी विभाग और पुलिस ने एक कंपनी के कथित फर्जी एम फार्म और बिलों के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन माफिया फर्जी दस्तावेजों को मात्र एक हजार में खरीद रहे थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही राज्य सीमा के बैरियरों पर माफिया विभागीय कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर अवैध खनन से भरे ट्रक निकाल रहे थे।

खनन कार्य के लिए एम फॉर्म सरकार से ऑनलाइन क्रशर संचालकों और लीज धारकों को प्रदान किए जाते हैं। इसी आधार पर प्रदेश सरकार के खजाने में करोड़ों रुपये का राजस्व पहुंचता है। उधर, थाना प्रभारी पांवटा संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। 

ऐसे हुआ खुलासा

m form Forgery busted in paonta sahib sirmour himachal

 उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा-419, 420, 467 व 468 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि लंखविंद्र सिंह एंड कंपनी को फर्जी एम फॉर्म और बिलों से अवैध खनन होने की आशंका थी।

इसकी सूचना कंपनी के मैनेजर सोहन लाल ने आबकारी विभाग को दी। मंगलवार रात को कंपनी अधिकारियों की आशंका सच साबित हुई। फर्जी बिलों और एम फॉर्म का इस्तेमाल कर अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया गया। अब इस मामले में कई और भी सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। 

मौके पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी
मामला संज्ञान में आने पर जिला खनन अधिकारी बुधवार को पांवटा पहुंचे। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी अपने स्थानीय विभागीय टीम से ली। जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने कहा कि इस तरह की सूचना मिली है। इस तरह के मामलों पर विभागीय टीम पूरी चौकसी से नजर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed