फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: instigative post against Congress candidate on social media

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ डाली भड़काऊ पोस्ट, भाजपा नेता गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: instigative post against Congress candidate on social media

सोशल मीडिया पर कांग्रेसी प्रत्याशी के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ सामग्री डालने के आरोप में साइब क्राइम पुलिस ने गत देर शाम नंगल से भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त नेता को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


गौर हो कि कि गत देर शाम जिला रूपनगर साइबर क्राइम की टीम ने नंगल में दबिश देकर भाजपा नेता को हिरासत में लिया था जिसकी भनक नंगल पुलिस को भी नहीं लगी। उक्त गिरफ्तारी होते ही यह खबर आग की तरह फैली और भाजपाइयों में हड़कंप मच गया कि यह गिरफ्तारी हुई क्यों? दिलचस्प यह है कि नंगल थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी जीपी सिंह से भी संपर्क किया गया लेकिन इन पुलिस अधिकारियों को भी गिरफ्तारी के बारे में कुछ पता नहीं था।

विज्ञापन

राजनीतिक साजिश से किया गया केस: अठवाल

वहीं, जिला पुलिस प्रमुख स्वपन शर्मा ने पूरे मामले से पर्दा हटाते हुए कहा कि साइबर क्राइम विंग ने यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने की मिली शिकायत के आधार पर की है।

इस पूरे मामले में जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंद्र सिंह अठवाल ने कहा कि जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश चावला को एक राजनीतिक साजिश के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दर्ज मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ है और उसमें नरेश चावला का नाम नहीं है। जो धारा 295 लगाई गई है वह भी नरेश चावला पर नही लगती।

क्योंकि जो वीडियो उन्होंने पोस्ट की है, उसे उन्होंने नही बनाया बल्कि सोशल मीडिया से ही डाउनलोड कर पोस्ट की गई है। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा नरेश चावला के साथ खड़ी है और भाजपा का लीगल सेल इस मामले की पैरवी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed