फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leopard skin recovered from baba in temple mandi himachal

बाबा से तेंदुए की खाल बरामद, कोर्ट से तीन दिन का रिमांड

Mon, 27 Feb 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 27 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
leopard skin recovered from baba in temple mandi himachal

मंडी पुलिस ने पंडोह क्षेत्र में एक बाबा से तेंदुए की खाल बरामद की है। यह खाल काफी पुरानी है। खाल आठ टुकड़ों में मिली है। पुलिस ने आरोपी बाबा को अदालत पेश किया। अदालत ने बाबा को तीन दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बाबा 2014 से पंडोह क्षेत्र के थाच स्वयंभू मंदिर में बतौर पुजारी रह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना पर बाबा के पास जानवर की खाल गुप्त सूचना मिली। इस पर सीआईए की टीम ने मंदिर व मंदिर के साथ बने कमरे में दबिश दी। टीम ने यहां पर जानवरों की खाल के आठ टुकड़े बरामद किए हैं। यह खाल बहुत पुरानी है। हालांकि, पुलिस इसे तेंदुए की खाल ही मान रही है। लेकिन, जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि यह खाल किस जानवर की है।
विज्ञापन


आरोपी बाबा की पहचान सिया त्यागी पुत्र बजरंग दास निवासी तीन पीपल पंडोह के रूप में हुई है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि आरोपी बाबा को अदालत में पेश किया है, जहां से आरोपी को तीन का रिमांड मिला है। बाबा को 28 फरवरी को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed