विधायक के भाई से एक करोड़ की ठगी, दो साल बीते नहीं मिला ठेका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर के छोटे भाई से एक करोड़ की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ओएफसी (ऑप्टिकल फाइवर केवल) बिछाने का ठेका दिलाने के नाम वर्ष 2015 में एक कंपनी को उक्त राशि का भुगतान किया जा चुका है।
अभी तक उन्हें ठेका नहीं मिला है। इनके बड़े भाई ने मनाली पुलिस को इस संबंध में शिकायत सौंपी है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार कन्याल मनाली निवासी महेश ठाकुर पुत्र स्व. कुंज लाल ठाकुर का वर्ष 2015 में गुड़गांव की एक कंपनी के दो लोगों से संपर्क हुआ।
जिन्होंने उसे ओएफसी समेत अन्य कई ठेके दिलवाने की बात कही। इसके एवज दोनों शातिरों ने महेश से एक करोड़ रुपये की मांग की। उक्त राशि को चेक माध्यम से दिया गया। राशि का भुगतान होने के बावजूद महेश को ओएफसी का ठेका नहीं मिला।
फेक कंपनी होने का अंदेशा
बार-बार संपर्क करने के बावजूद दो वर्षों में महेश को किसी भी प्रकार का कोई ठेका नहीं मिला। इस पर उसे उसके साथ ठगी होने का अहसास हुआ। जिस पर महेश ठाकुर के बड़े भाई छविंद्र ने मनाली पुलिस को ठगी को लेकर शिकायत सौंपी।
शिकायत के आधार पर मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महेश ठाकुर मनाली विधानसभा से विधायक गोविंद ठाकुर के छोटे भाई हैं।
एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फेक कंपनी होने का अंदेशा होने पर कंपनी की वेरीफिकेशन की जाएगी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि जल्द शातिर पुलिस गिरफ्त में होंगे।