छात्रा रेप हत्याकांड: पुलिस ने यहां से शुरू की जांच और सबसे पहले ये आरोपी चढ़ा हत्थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई में छात्रा से दुराचार और हत्या मामले में पुलिस की जांच शक से शुरू हुई और आखिरकार सबसे पहले ये आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। डीजीपी सोमेश गोयल और आईजी लॉ एंड ऑर्डर जहूर जैदी ने बताया कि किस तरह एक के बाद एक कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने 6 दरिदों को गिरफ्तार किया।
टॉवर लोकेशन से मिले सुराग
पुलिस ने पिछले 55 घंटों में 84 लोगों से पूछताछ की। 28 लोगों के फोन सर्विलांस पर लगाए गए और इनका पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला गया। कोटखाई से पकड़े गए आशीष चौहान के मोबाइल से पुलिस को कई सबूत मिले।
उसके मोबाइल से पोर्न मैटेरियल मिला। डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि पड़ताल करने पर पता चला कि आशीष चौहान का रिकॉर्ड पहले से ही खराब है उसके खिलाफ कई लोगों से झगड़ा करने के मामले हैं।
ऐसे गहराया पुलिस का शक
नशेड़ी किस्म का है। शराब और अन्य नशे करता है। जिस दिन वारदात हुई उस दिन आशीष चौहान का फोन वारदात के वक्त के दौरान पूरी तरह से बंद था जबकि रूटीन में उसके फोन पर काफी ज्यादा कॉल्स आते थे।
पुलिस का शक गहराया कि दिन में काफी देर तक फोन पर बात करने वाला शख्स इतनी देर फोन बंद कैसे कर सकता है। आशीष का फोन पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया और सारे राज खुल गए। हालांकि आशीष ने छात्रा से दुराचार नहीं किया लेकिन उसे इस सब की पूरी जानकारी थी।
55 घंटों से एसआईटी कर रही थी लगातार जांच
डीजीपी सोमेश गोयल ने कहा कि मुझे खुशी है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा। आईजी लॉ एंड ऑर्डर जहूर जैदी ने बताया कि सभी 6 दरिंदे 19 से 42 साल की उम्र के हैं।
डीजीपी सुमेश गोयल ने बताया कि पिछले 55 घंटों से एसआईटी की टीम लगातार जांच कर रही थी और टीम में कांस्टेबल से लेकर अफसर तक सिर्फ 5 से 6 घंटे सोए। उन्होंने कहा कि इस तरह के केस में वक्त लग जाता है।