फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gangrape and murder case one more accused sent to judicial custody

एक और आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा, दो संदिग्ध रोजाना थाने में भर रहे हाजिरी

Tue, 18 Jul 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 18 Jul 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
kotkhai gangrape and murder case one more accused sent to judicial custody

गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आशीष चौहान को सोमवार सुबह करीब सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ठियोग कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। इन सभी का पुलिस रिमांड 20 जुलाई को खत्म होगा।

विज्ञापन


पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत जांच टीम के हाथ नहीं लगा है। इसके अलावा दो संदिग्ध रोजाना कोटखाई थाने में हाजिरी भर रहे हैं। दोनों संदिग्धों के पहले फोटो वायरल हुए थे। पुलिस ने दोनों का मेडिकल भी कराया है। दोनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पुलिस को बताए बिना इलाका नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन


पुलिस की जांच अब फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिक गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपियों के बारे में स्थिति साफ हो पाएगी।  उधर, सोमवार को भी पुलिस की एक टीम ने दिन भर दांदी जंगल की खाक छानी। हालांकि, जिस पिकअप में गुड़िया को बैठकर ले जाने का दावा किया जा रहा है, वह अभी तक महासू में खड़ी है। पुलिस ने इसे अभी तक कब्जे में नहीं लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुम्मा में प्रदर्शन आज 
कोटखाई तहसील की चौबीस पंचायतों के लोग मंगलवार को गुम्मा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी जस्टिस फॉर गुड़िया के अध्यक्ष बालक राम चौहान ने बताया कि इसमें क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर, चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व बागवानी नरेंद्र बरागटा, जिला परिषद सदस्य नीलम सरैईक, नगर निगम शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed