फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur: Woman murdered in Namgya, brother-in-law including two arrested

किन्नौर: नमज्ञा में महिला की हत्या, देवर और जीजा गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पूह (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पूह (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 10:31 PM IST
सार

पुलिस  अधीक्षक जिला किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि नमज्ञा गांव में दो नेपाली मूल के मजदूरों ने 38 वर्षीय नेपाली मूल की महिला की हत्या कर दी है। मामला सामने आने पर धनराज की शिकायत पर पुलिस थाना पूह में आईपीसी की धारा 302 और 34 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Kinnaur: Woman murdered in Namgya,  brother-in-law including two arrested
महिला की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की पुलिस थाना पूह के तहत नमज्ञा गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। नेपाली मूल की इस महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने देवर और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों ने महिला की पीटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान तागी थापा पुत्री नेने राणा, निवासी गांव डिंगा, तहसील खलंगा, जिला जाझरकोट, नेपाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जिला किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि नमज्ञा गांव में दो नेपाली मूल के मजदूरों ने 38 वर्षीय नेपाली मूल की महिला की हत्या कर दी है। मामला सामने आने पर धनराज की शिकायत पर पुलिस थाना पूह में आईपीसी की धारा 302 और 34 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर इस हत्या में दो लोगों की संलिप्तता पाई गई है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मौत की वजह से सिर, मुंह और छाती पर चोटों को बताया।
विज्ञापन


मौके पर मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के देवर टेक बहादुर थापा पुत्र कृष्ण बहादुर थापा, निवासी गांव डिंगा, जिला जाझरकोट, नेपाल और जीजा नीम बहादुर थापा पुत्र दलबीर थापा, निवासी डिंगा, जिला जाझरकोट, नेपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रिकांगपिओ के समक्ष सोमवार को पेश किया, जहां से उन्हें 25 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी एसआर राणा ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने संलिप्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed