फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kdargat accident happened just big reveal!

कढारघाट बस हादसे में हुआ बड़ा खुलासा!

Wed, 20 Aug 2014 01:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Aug 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Kdargat accident happened just big reveal!

राजधानी से साठ किलोमीटर दूर कढ़ारघाट में एचआरटीसी बस दुर्घटना स्टेयरिंग फ्री होने के कारण हुई थी। दुर्घटना के 21 दिन बाद पुलिस पूछताछ में बस के चालक ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


चालक के खुलासे के बाद साफ हो गया है कि तकनीकी खराबी के कारण ही बस दुर्घटना ग्रस्त हुई थी। ‘अमर उजाला’ ने दुर्घटना के रोज ही ‘खराब बस दौड़ा दी खतरनाक पहाड़ी रूट पर’ शीर्षक खबर में बस में तकनीकी खराबी को लेकर खुलासा किया था।
विज्ञापन


कढ़ारघाट हादसे में बस चालक का जबड़ा टूट गया था, जिसके चलते वो बयान देने की स्थिति में नहीं था। दुर्घटना के बाद से आईजीएमसी में उपचाराधीन बस चालक ने हालत में सुधार होने के बाद पुलिस पूछताछ में हादसे के असल कारण का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के अनुसार बस का स्टेयरिंग फ्री हो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़क गई। स्टेयरिंग फ्री होने के कारण बस पर कंट्रोल नहीं रहा।

हादसे में परिचालक समेत 22 लोगों की मौत हुई थी। चालक सहित पांच यात्रियों को घायल अवस्था में आईजीएमसी लाया गया था। हादसे में एक ही परिवार के कई लोग भी मौत का शिकार बने थे।

एएसपी संदीप धवल ने कहा कि बस चालक ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि स्टेयरिंग फ्री होने की वजह से बस खाई में गिरी है। मामले की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed