फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jogindra bank manager and woman registered for cheating

जोगिंद्रा बैंक प्रबंधक और महिला पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 29 Jul 2020 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jul 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Jogindra bank manager and woman registered for cheating
सांकेतिक तस्वीर

जोगिंद्रा बैंक प्रबंधक शामती सहित एक अन्य महिला के खिलाफ विजिलेंस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बैंक प्रबंधक और महिला पर तीन स्वयं सहायता समूहों को आई साढे़ चार लाख की ऋण राशि डकारने का आरोप है। मामला 2015 में सामने आया था जिसकी शिकायत 2018 में हुई थी। बैंक के बार-बार चक्कर काटने के बावजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विजिलेंस में शिकायत दी। वहीं विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत बुधवार को विजिलेंस टीम ने बैंक शाखा से मामले के संबंध में रिकॉर्ड तलब कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजा है। अब मामले को लेकर अन्य कई खुलासे भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


जिसकी विजिलेंस जांच कर रही है। जानकारी अनुसार सोलन क्लीन के गंगा स्वयं सहायता समूह, पाजो का श्रद्धा और पाजो क्षेत्र का ही रीना स्वयं सहायता समूह को जोगिंद्र बैंक से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि ऋण के रूप में दी थी। लेकिन वह स्वयं सहायता समूह तक नहीं पहुंच सकी। एक वर्ष बाद बैंक से ऋण की किश्त सहित राशि जमा न करवाने पर रिकवरी नोटिस जारी हो गया। जबकि यह राशि समूह तक पहुंची ही नहीं थी। जब महिलाओं ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि उनके लिए यह राशि बैंक में आई थी। विजिलेंस जांच में बैंक प्रबंधक और अन्य एक महिला की धोखाधड़ी सामने आई है। अब विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच के लिए भेजा रिकॉर्ड
डीएसपी विजिलेंस संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 2018 में शिकायत दी थी। जिसमें महिलाओं ने समूह के लिए आई ऋण राशि डकारने का आरोप बैंक प्रबंधक पर लगाया था। इसमें शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। बैंक प्रबंधक सहित अन्य एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर बैंक से संबंधित रिकॉर्ड फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed