फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITI trainer arrested for sexually exploiting trainee students Nurpur Kangra Himachal Pradesh

बारह प्रशिक्षु छात्रों से यौन शोषण के आरोप में आईटीआई प्रशिक्षक गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
ITI trainer arrested for sexually exploiting trainee students  Nurpur Kangra Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल नूरपुर के तहत एक सरकारी तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 12 प्रशिक्षु छात्रों से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रशिक्षक शाम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रशिक्षक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रों का मेडिकल करवाया गया है। पीड़ित छात्रों के अलावा पुलिस ने आईटीआई के प्रधानाचार्य और स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विदित रहे कि वीरवार शाम नूरपुर पुलिस ने आईटीआई के प्रशिक्षक शाम सिंह के  खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और शनिवार आरोपी को जसूर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed