कांगड़ा: सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी के मामले की जांच शुरू
एसडीएम पालमपुर को जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी सरकारी कार्यालय में शराब का सेवन करने के साथ सुरों की महफिल सजाते दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एक कर्मचारी के नई कार लेने की खुशी में शराब पार्टी दी गई थी। इसमें राजस्व विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों के शराब की दावत करने के वायरल वीडियो पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रही कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। वहीं, जिला उपायुक्त ने भी मामले में रिपोर्ट मांग ली है। एसडीएम पालमपुर को जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी सरकारी कार्यालय में शराब का सेवन करने के साथ सुरों की महफिल सजाते दिख रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार एक कर्मचारी के नई कार लेने की खुशी में शराब पार्टी दी गई थी। इसमें राजस्व विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे। पार्टी में मौजूद एक अधिकारी भी था, जो अब रिटायर हो चुका है। पहले पालमपुर में तैनात एक एक कानूनगो भी पार्टी में मौजूद था। उसका अब बैजनाथ इलाके में तबादला हो चुका है। हालांकि, वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है। इसकी पहले जांच होने की बात कही जा रही है, लेकिन उपायुक्त ने इससे साफ इनकार किया है कि ऐसी किसी वीडियो की जांच का रिकॉर्ड उनके कार्यालय में नहीं है।
कर्मचारियों को जारी किए नोटिस : एसडीएम
एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि वायरल वीडियो में मौजूद कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनकी पहचान वीडियो से की गई है। जल्द उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। वीडियो पुराना भी है तो भी गलत है। सरकारी कार्यालय में ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए। बैजनाथ इलाके में तैनात कानूनगो को बैजनाथ प्रशासन से नोटिस भेजा जाएगा।
एसडीएम को दिए जांच के आदेश : उपायुक्त
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। जांच के आदेश एसडीएम पालमपुर को दिए हैं। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सरकारी कार्यालय में हुई यह पार्टी गलत है। उनके कार्यालय में पहले कोई ऐसे वीडियो की जांच नहीं हुई है। इसकी पूरी जांच की जाएगी।