फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Interstate pigeon gang busted, one arrested at sirmour himachal

अंतरराज्यीय कबूतरबाज गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2020 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Interstate pigeon gang busted, one arrested at sirmour himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के पांवटा साहिब पुलिस ने अंतरराज्यीय कबूतरबाज गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का नेटवर्क यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड व हिमाचल समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। पांवटा क्षेत्र में एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ऐंठने वाले कबूतरबाज को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब क्षेत्र निवासी अजय गुप्ता ने 29 फरवरी को पुलिस में दी शिकायत में कहा कि एक गिरोह ने उसे कनाडा भेजने नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की है। अजय ने पहली किस्त में 14 लाख रुपये दे दिए। दूसरी किस्त में 11 लाख गंवाए। इसके बाद कबूतरबाज गिरोह के लोगों ने अजय को गुमराह करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शक होने पर व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पांवटा पुलिस ने गुप्त सूचना पर उत्तराखंड के देहरादून में छापा मारा और नाथीराम पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पांवटा साहिब थाना लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह ने उत्तराखंड व हरियाणा में अपना नेटवर्क चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गिरोह के जरिये विदेश जाने के लिए वीजा के नाम पर लोगों से ठगी की जाती है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए छानबीन को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उधर, एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed