फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Interstate gang busted for cheating lakhs in the name of franchise

फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Thu, 30 Jan 2020 10:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Interstate gang busted for cheating lakhs in the name of franchise
अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब क्षेत्र के एक कारोबारी से 15.50 लाख रुपए फ्रेंचाइजी के नाम से ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एक विशेष गठित पांवटा टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिससे गिरोह के ठगी के अन्य मामलों के भी खुलासे की उम्मीदें हैं।जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के व्यापारी ओमनाथ पुत्र प्रेम नाथ निवासी शुभ खेडा पांवटा साहिब ने पतंजलि की फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। जिसमें कुछ नंबर निकालकर उनसे  संपर्क किया।

विज्ञापन


जिन नंबरों से कारोबारी पतंजलि की फ्रेंचाइजी लेने के लिए संपर्क कर रहा था, वास्तव में वे साइबर ठगों के नंबर थे। इसके बाद शातिरों ने कारोबारी के साथ बड़ी ही सुनियोजित तरीके से बातचीत को अंजाम देते हुए 15.50 लाख रुपये की राशि ठग ली। कारोबारी को जब इसका संदेह हुआ तो पुलिस थाना पांवटा में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद साइबर सेल नाहन ने साइबर ठगों तक अपनी पहुंच बनाई। थाना पांवटा साहिब की टीम बिहार पुलिस की मदद से एक गांव भवानी भीगा तक पहुंची।
विज्ञापन


मामले में मुख्य दो आरोपियों सुभाष पुत्र राम प्रवेश प्रसाद व कंचन पत्नी सुभाष निवासी भवानी भीगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  एक अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए अन्य ठिकानों पर दबिश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल, 35 सीम, आठ चेकबुक, सात पासबुक, भारी संख्या में एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। साथ ही 9,97,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। विभिन्न बैंक के पांच खातों में करीब आठ लाख फ्रीज करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिरमौर द्वारा गठित टीम में एसएचओ पावटा संजय शर्मा, एएसआई रामलाल, आरक्षी अरुण चौहान, अनिल तोमर, नाहन साइबर सेल से सुरेंद्र व अमरेंद्र सिंह शामिल किया गया था। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर बिहार से सिरमौर लेकर आ रही है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15.50 लाख से अधिक ठगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed