फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inova car accident at bilaspur, one died.

इनोवा कार लुढ़की, महिला पर्यटक की मौत

Sun, 27 Dec 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर) Updated Sun, 27 Dec 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
inova car accident at bilaspur, one died.

क्रिसमस का जश्न मनाने के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मनाली जा रहे महाराष्ट्र के पर्यटकों की इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार रात शिमला-मनाली सड़क मार्ग पर ब्रह्मपुखर के समीप घियाणा हुए इस हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य सवार पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला में क्रिसमस का जश्न मनाने के बाद महाराष्ट्र का एक परिवार न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए मनाली जा रहा था। पर्यटक 23 को हिमाचल की वादियों में पहुंचे थे और एक जनवरी तक हिमाचल में सैर सपाटे का कार्यक्रम था। लेकिन, शुक्रवार रात मनाली जाते वक्त पर्यटकों से भरी इनोवा गाड़ी घियाणा के समीप लगभग 25 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


इससे उसमें सवार 32 वर्षीय महिला पर्यटक प्राची दिनेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत पर्यटक परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। घायलों में मृतक प्राची के पति दिनेश पाठक, लगभग तीन साल का बेटा यशोधन पाठक, भाई गणेश पाठक, सुवर्णा पाठक, यश, जय प्रतीक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी महाराष्ट्र के धुलिया इलाके के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed