फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Industries opened in red zone jharmajri and barotiwala, case registered

रेड जोन झाड़माजरी और बरोटीवाला में खोल दिए उद्योग, मामला दर्ज

Tue, 14 Apr 2020 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Industries opened in red zone jharmajri and barotiwala, case registered
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना संक्रमण की वजह से रेड जोन घोषित झाड़माजरी में फार्मा उद्योग ने बिना अनुमति करीब 100 कर्मचारियों को बुलाकर काम शुरू करवा दिया। बरोटीवाला में भी एसएसएफ प्लास्टिक कंपनी में 35 कर्मचारी काम करते हुए पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों उद्योग प्रबंधनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला थाना के मुख्य आरक्षी बलविंदर सिंह की अगुवाई में टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि टोरक्यू फार्मा कंपनी एलेंबिक चौक झाड़माजरी में प्रबंधक कामगारों से काम करवा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो भीतर 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। वहीं, मुख्य आरक्षी हेमराज की अगुवाई वाली टीम गश्त पर थी तो सूचना मिली कि बरोटीवाला थाना क्षेत्र के तहत प्लास्टिक कंपनी में कामगार काम कर रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि कंपनी के भीतर करीब 35 लोग काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने उद्योग प्रबंधकों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मालपानी ने कहा कि सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


दुकान खोलने पर मामला दर्ज
 धारा-144 और लॉकडाउन के बावजूद दुकान खोलने पर कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दुकानदार पुलिस के सामने दुकान खोलने की कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं कर पाए। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि सत्यवीर सिंह ने पाबंदी के बावजूद दुकान खोलकर दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाला है। इसके चलते मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed