फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In the domestic dispute man committed suicide after attack on his wife at kala amb himachal

घरेलू विवाद में पत्नी के सिर पर किया वार, फिर लगा लिया फंदा

Mon, 14 Jan 2019 09:53 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
In the domestic dispute man committed suicide after attack on his wife at kala amb himachal

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। सिर पर गंभीर चोटें आने से पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई है।

विज्ञापन


गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मरने के बाद उसे और उसकी पत्नी को एक ही चिता पर अग्नि दी जाए। इसमें उसके बच्चों का कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी (कांगड़ा) निवासी राजेश कुमार पुत्र झुंडु राम ने शनिवार दोपहर को अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। इससे पहले उसने पत्नी मनजीत कौर के सिर पर लोहे के पाइप से जोरदार प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गईं। गंभीर हालत के चलते महिला को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने पंखे के हुक से फंदा लगाया है। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें लिखा है कि वह अपनी पत्नी को मारकर खुद भी आत्महत्या कर रहा है। 

आत्महत्या का कारण घरेलू झगड़ा

In the domestic dispute man committed suicide after attack on his wife at kala amb himachal
demo pic

दोनों बेटों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। राजेश मोगीनंद के एक उद्योग में कार्य करता था। कुछ अरसे पहले विधवा मंजीत कौर से विवाह किया था। वह लंबे अरसे से यहीं रह रहा था। उसका मंजीत के साथ चार वर्ष का बेटा है, जबकि मंजीत कौर का पहले पति के साथ 22 वर्ष का बेटा भी है।

आत्महत्या का कारण घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तीन-चार दिन से राजेश काफी परेशान था। उसने एक दिन पहले पत्नी से अलग रहने को कमरा किराये पर लिया था। इसमें एक रात रहने के बाद शुक्रवार को फिर पत्नी के साथ रहने चला गया।

एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि महिला पर जानलेवा करने के बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी है। दोनों में अनबन रहती थी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मरने के बाद दोनों को एक ही चिता पर अग्नि दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed