{"_id":"5af6d7764f1c1bd4408b4a6f","slug":"husband-attacked-on-his-wife-with-a-scissor-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी पर कैंची से वार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी पर कैंची से वार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Sun, 13 May 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के समीपवर्ती मंगला गांव में एक पति ने पत्नी पर कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। उसे सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह निशा देवी निवासी मंगला पड़ोसी के घर से वापस लौटी तो घर में उसका पति पुष्प राज अपने माता-पिता से लड़ाई झगड़ा कर रहा था। इस पर निशा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुष्प राज ने कैंची से सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
इससे निशा देवी का सिर फट गया। खून देखकर आरोपी पति पुष्प राज मौके से भाग गया। परिजनों ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। महिला के सिर पर टांके लगे हैं। पुलिस को भी इत्तला दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।