फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Bus Set on fire at Rohru.

बदमाशों ने खड़ी एचआरटीसी बस को लगाई आग

Sat, 05 Nov 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू Updated Sat, 05 Nov 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
HRTC Bus Set on fire at Rohru.

शिमला के रोहडू के साथ लगते चिढग़ांव क्षेत्र के खरशाली गांव में वीरवार देर रात अज्ञात लोगों ने खड़ी एचआरटीसी की बस में आग लगा दी। आग की इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। बस में आग लगने की सूचना शुक्रवार सुबह एचआरटीसी प्रबंधन को लगी।

विज्ञापन


इसके बाद निगम प्रबंधन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चिढगांव पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगाने वाले लोगों की छानबीन शुरू कर दी है। इस तरह की यह पहली घटना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के आरएम रोहडू अनिल शर्मा ने कहा कि वीरवार को रोहडू से चिढगांव के खरशाली के लिए बस भेजी गई थी। खरशाली में बस पहुंचने के बाद चालक ने सवारियों को उतारने के बाद बस को एक स्थान पर खड़ा कर चालक और परिचालक अपने क्वार्टर में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन देर रात अज्ञात लोगों ने बस में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना में बस पूरी तरह जल गई हैं। सूचना मिलने के बाद निगम प्रबंधन ने चिढग़ांव पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस आगजनी को अंजाम देने वाले लोगों की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed