{"_id":"5daf10108ebc3e012c6545f2","slug":"hpca-ranji-team-videographer-arrested-with-heroin-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए का वीडियो एनालिस्ट हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एचपीसीए का वीडियो एनालिस्ट हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Tue, 22 Oct 2019 07:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा की डमटाल पुलिस ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की रणजी टीम के वीडियो एनालिस्ट समेत तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। तीनों युवक डमटाल के सूरजपुर के पास संगेड पुल के पास कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
यहां नाके पर प्रोवेशन डीएसपी विशाल वर्मा पुलिस टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार (एचपी-33-0054) को तलाशी के लिए रोका, तो उसमें सवार तीन युवकों से 7.40 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान एचपीसीए के वीडियो एनालिस्ट बिशप सेन निवासी एयरपोर्ट रोड टुटू (शिमला), रमन गांव बड़ोल, विक्रम नारायण गांव दाड़ी (धर्मशाला) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीनों धर्मशाला से यहां आए थे। तलाशी के दौरान बिशप सेन से एक आई कार्ड मिला है, जिसमें एचपीसीए रणजी टीम 2019-20 वीडियो एनालिस्ट लिखा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।