फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Two accused arrested with two quintals of Bhukki in Bajaura

हिमाचल: बजौरा में दो क्विंटल भुक्की के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Two accused arrested with two quintals of Bhukki in Bajaura
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू जिले के बजौरा में पुलिस ने दो क्विंटल भुक्की के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मनाली और पतलीकूहल में नाके से भाग गए थे। बजौरा में पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने यह भुक्की श्रीनगर से खरीदी थी। पुलिस के अनुसार दशहरा के चलते पुलिस ने बजौरा से मनाली तक नाके लगाए हैं। मनाली में नाके पर पुलिस ने पीबी 06-डी-6166 ट्रक को रोका। इसमें बैठा चालक और अन्य व्यक्ति यहां से ट्रक को भगा ले गया।

विज्ञापन


इन्हें पतलीकूहल में भी रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी यहां भी नहीं रुके। बजौरा में पुलिस पूरी तैयारी के साथ थी और ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास दो क्विंटल भुक्की बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह (24) पुत्र बलविंद्र सिंह, निवासी पुरोबल अरियां, चोर धारीवाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब) और गगनदीप शर्मा (20) पुत्र बचन लाल, निवासी काहना, डाकघर जबकर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि दोनों से कड़ी पूछताछ चल रही है। पूछा जा रहा है कि वे नशे की खेप को कहां बेचने जा रहे थे। मामले की छानबीन चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed