{"_id":"57373dce4f1c1b360791a0ef","slug":"himachal-tax-department-raids-hotels-for-tax-evasion-slaps-rs-9-lakh-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी करने पर होटल मालिकों को नौ लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्स चोरी करने पर होटल मालिकों को नौ लाख जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sun, 15 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
टीम ने दबिश के दौरान करीब 40 होटलों में दस्तावेज खंगाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में टैक्स चोरी करने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शातिर होटल मालिकों पर शिकंजा कस दिया है। विभागीय टीम ने दो दिनों में मनाली में दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक होटल में टैक्स संबंधी गड़बड़ी पाए जाने पर करीब नौ लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। विभाग की सख्त कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पर्यटन सीजन शुरू होते ही आबकारी एवं कराधान विभाग ने लग्जरी टैक्स चोरी करने वाले होटल संचालक व मालिकों पर नजर रखना शुरू कर दी है। दो दिनों में विभागीय टीम ने दबिश के दौरान करीब 40 होटलों में दस्तावेज खंगाले। इस दौरान करीब आठ होटलों में लग्जरी टैक्स संबंधी खामियां पाई गईं। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने नौ लाख जुर्माना किया है।
विज्ञापन
पर्यटन सीजन शुरू होते ही कुल्लू-मनाली में लग्जरी टैक्स चोरी के मामले भी बढ़ जाते हैं। कई बार होटल मालिक होटलों में आने वाले पर्यटकों को बिल नहीं देते और न ही उनकी इंट्री करते हैं। जिसके कारण का सरकार को भी चूना लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीम समय-समय पर दबिश देकर रिकॉर्ड चेक किया और इस तरह के मामले भी सामने आए।
विज्ञापन
आबकारी एवं काराधान कुल्लू व लाहौल-स्पीति के आयुक्त रमेश शर्मा ने बताया कि टैक्स चोरी पर मनाली के कुछ होटल संचालकों व मालिकों को जुर्माना किया गया है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
दस फीसदी वसूला जाता है लग्जरी टैक्स
होटलों में प्रदेश सरकार द्वारा दस फीसदी लग्जरी टैक्स लगाया जाता है, लेकिन कुछ कारोबारी पर्यटकों को बिल नहीं देकर टैक्स से बचने का प्रयास करते हैं। पर्यटन सीजन में लग्जरी टैक्स चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आबकारी एवं काराधान विभाग ने भी कमर कस ली है।
पर्यटन सीजन के दौरान टैक्स चोरी व अन्य अनियमितताओं पर नजर रखने के लिए विभाग ने दो टीमों का गठन किया है। टीमें जिला में चल रहे विभिन्न होटलों पर नजर रखेगी और दबिश देकर दस्तावेज चेक करेगी। अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।