फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Sirmour violence and traffic jam on highway after girl dead body found in gorge

लापता लड़की की लाश मिलने के बाद भड़की हिंसा, चार घंटे NH जाम, क्लीनिक पर पथराव

Mon, 27 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 27 Nov 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
himachal Sirmour violence and traffic jam on highway after girl dead body found in gorge

हिमाचल के सिरमौर जिले के सतौन के चिलौन में दो हफ्ते बाद लापता लड़की का शव खाई में मिलने के बाद हिंसा भड़क गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुरुवाला में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ में गुस्साए लोग हिंसा पर उतर आए। कथित आरोपी के चाचा के क्लीनिक पर पथराव कर दिया और सड़क पर ही टायर फूंक दिए।

विज्ञापन

400 फीट गहरी खाई में मिली लड़की की लाश, परिजन बोले- हत्या हुई

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कथित आरोपी के चाचा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बता दें कि 11 नवंबर को लड़की लापता हुई थी। उसके बाद कथित आरोपी युवक ने स्वयं को चाकू से लहूलुहान कर दिया। युवक अभी अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके शनिवार को लड़की की लाश गहरी खाई से बरामद हुई। रविवार को पुरुवाला में नेशनल हाईवे पर गुस्साई भीड़ ने करीब साढ़े चार घंटे तक चक्का जाम किया। लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे से देहरादून-पांवटा-कालाआंब एनएच-7 पर चक्का जाम कर दिया। बेकाबू होती जा रही भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई। ग्रामीणों ने पुरुवाला में आरोपी युवक के घर और चाचा के क्लीनिक पर पथराव भी किया।

आरोपी युवक के चाचा का है क्लीनिक, पुलिस ने लिया हिरासत में

himachal Sirmour violence and traffic jam on highway after girl dead body found in gorge

परिजन और ग्रामीण इस मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग कर रहे हैं। सबसे पहले डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बावजूद लोगों ने पुलिस टीम की एक नहीं सुनी। हालात बिगड़ते देख एसपी रोहित मालपानी, पांवटा के निवर्तमान विधायक चौधरी किरनेश जंग और पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी भी पहुंच गए।

परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश हुई। एक घंटे तक समझाने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए। आक्रोशित महिलाओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने पुलिस पर समय पर जांच नहीं करने के आरोप भी लगाए हैं।

लोगों ने एनएच-7 पर पुरुवाला में सड़क में बैठ कर दोनों तरफ पत्थर लगाए और रबड़ के टायर जलाकर विरोध जताया। उधर, एसपी सिरमौररोहित मालपानी ने कहा कि मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किए गए। मामले में पूरी गहनता से जांच हो रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह है मामला

himachal Sirmour violence and traffic jam on highway after girl dead body found in gorge

पुरुवाला की लड़की 11 नवंबर को लापता हो गई थी। 12 नवंबर को उसके परिजनों ने इसकी शिकायत माजरा थाना में दर्ज करवाई। उन्होंने बाकायदा एक युवक पर लड़की को किडनैप करने का आरोप भी लगाया और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 और 363 के तहत मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की।

पुलिस ने युवक को 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया और इसके बाद घर भेज दिया। 15 नवंबर को पुलिस फिर युवक के घर पूछताछ करने के लिए आई तो युवक ने खुद पर चाकू से कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामले में करीब दो दिन पहले लड़की के परिजन डीएसपी से मिले और उनकी बेटी को जल्द न ढूंढने पर धरना-प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया था। 25 नवंबर को सतौन के पास चिलौन के जंगल में लड़की की लाश मिली। रविवार को इसके विरोध में जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed