फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Private school teacher molested on the pretext of making tea

हिमाचल: निजी स्कूल की शिक्षिका से चाय बनाने के बहाने छेड़छाड़

Fri, 01 May 2020 11:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Private school teacher molested on the pretext of making tea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हिमाचल के ऊना जिले के एक निजी स्कूल शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला पुलिस के पास दी शिकायत दी है कि चेयरमैन के बेटे ने उसे पदोन्नत करने और क्लर्क का काम सिखाने की बात कहकर कर्फ्यू में स्कूल बुलाया।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह से स्कूल जा रही थी। एक दिन स्कूल में चेयरमैन का बेटा और एक शिक्षिका मौजूद थी। इसी दौरान उसे किचन में चाय बनाने के लिए भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि जब वो किचन में थी तो चेयरमैन का बेटा किचन में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने महिला को इस मामले के बारे किसी से भी बात न करने को भी कहा। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शराब बनाने वाले लोगों के घरों में चिपकाए पोस्टर

वहीं कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर की डक पंचायत ने अवैध शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ नई पहल की है। पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित करके वार्ड नंबर-दो में रहने वाले ऐसे कुछ लोगों के घरों पर पोस्टर चिपका दिए हैं। शुक्रवार को पंचायत प्रधान अजीत कुमार और उपप्रधान मनोज शर्मा कालू ने खुद इनके घरों में जाकर पारित प्रस्ताव के पोस्टर चस्पां दिए। पंचायत प्रस्ताव के चस्पां किये पोस्टर में लिखा है कि पंचायत ने मौखिक तौर पर उन्हें पहले भी अवैध शराब लाहन का धंधा बंद करने के लिए कहा है। कहने के बाबजूद वह नहीं मान रहे हैं।

ऐसे में पंचायत प्रस्ताव के पोस्टर में उन्हें चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि इस धंधे को पूर्णत: विराम लगा दें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्ञात रहे कि स्थानीय पुलिस ने पिछले कुछ दिन पहले ऐसे धंधों को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ विभिन्न पंचायतों में लगातार कड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर के कच्ची लाहन को नष्ट करके और कच्ची लाहन से ही भरे कई खाली ड्रमों को नष्ट करके इन्हें भारी नुकसान पहुंचाया था, परंतु इतनी बड़ी पुलिस की कार्रवाई के उपरांत भी यह लोग अभी भी नहीं मान रहे हैं और कुछ ही दिनों में फिर से अपने आधिपत्य को जमा कर ऐसे धंधों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed