फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Teacher raped girl student in Chamba Teesa

फेल करने की धमकी देकर शिक्षक ने छात्रा से किया दुराचार

Fri, 28 Jul 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 28 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Teacher raped  girl student in Chamba Teesa

हिमाचल के जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में शिक्षक और शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ है। क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार किया। शिक्षक ने छात्रा को फोन कर खेतों में बुलाया और दुराचार किया। शिक्षक ने छात्रा को फेल करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


फेल होने के डर से छात्रा उसकी हवस का शिकार बनती रही। छात्रा जब घर पहुंची तो उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की। छात्रा शिक्षक के डर से कुछ नहीं बता रही थी। बाद में जब परिजनों ने छात्रा पर दबाव डाला तो छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल करवाया। इसमें छात्रा के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ लिया है, शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कॉलेज जा रही छात्रा से लिफ्ट देकर रेप

Himachal Pradesh Teacher raped  girl student in Chamba Teesa

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। प्रदेश के कांगड़ा जिले की डमटाल पुलिस चौकी में एक कॉलेज छात्रा से रेप के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पठानकोट से संबंध रखने वाली पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने इसकी शिकायत जिला पठानकोट के ममून पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

ममून पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर यह मामला डमटाल पुलिस चौकी को भेज दिया, क्योंकि इस वारदात को डमटाल क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वीरवार को जब वह कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तो उसी के क्षेत्र का रहने वाले आरोपी एक युवक ने कॉलेज छोड़ने के बहाने

उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया और आरोपी पीड़िता को कॉलेज छोड़ने के बजाय डमटाल के निजी होटल में ले गया। जहां पर आरोपी ने जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद पीड़िता की हालत गंभीर हो गई तो आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी इस बात के बारे में बताने पर जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी।

पीड़िता अपने घर पहुंचने पर सहमी रही, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर पीड़िता ने सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने पठानकोट के सरकारी अस्पताल में लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें लड़की के साथ दुराचार ही पुष्टि हुई है। लेकिन, यह मामला डमटाल का होने पर पंजाब पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इंदौरा पुलिस थाना के हवाले कर दिया है। 

उधर, डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप चंद ने बताया कि लड़की का मेडिकल नूरपुर के अस्पताल में करवाया जा रहा है, जबकि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है, शीघ्र ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed