{"_id":"5d5e40c18ebc3e6c5931f801","slug":"himachal-police-bharti-2019-exam-cancelled-seven-accused-yet-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस भर्ती: सात सॉल्वर अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल पुलिस भर्ती: सात सॉल्वर अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर
Thu, 22 Aug 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में अभी भी सात सॉल्वर (दूसरे का पेपर करने वाले) पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। कांगड़ा पुलिस ने अभी तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कांगड़ा सहित 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नौ हरियाणा, एक राजस्थान और दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश के हैं। दूसरी ओर, जिला कांगड़ा के 18 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रयोग करने के चलते गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
अन्य युवकों को सॉल्वरों के हाथों अपना पेपर दिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात है कि एसआईटी ने जिला कांगड़ा से 18 युवकों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनके बदलने पेपर देने वाले अधिकांश सॉल्वर पुलिस की पहुंच से दूर हैं। हालांकि, एसआईटी लगातार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य शहरों में दबिश दे रही है। बावजूद इसके अधिकांश सॉल्वर पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
एसआईटी जगह-जगह दबिश दे रही है। कुछ सॉल्वरों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - विमुक्त रंजन, एसपी कांगड़ा।
विज्ञापन