खाकी पर दाग! नशा तस्करों से हर माह ASP लेते थे इतनी घूस, SP ने की बड़ी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से चिट्टा लाते समय नाके पर पकड़े तीन युवकों ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका कहना है कि पुलिस के दो अधिकारी ही नशा तस्करी करवाने में उनका साथ देते थे।
उन्हें संरक्षण देने के एवज में एएसपी स्तर का एक अधिकारी 25 हजार रुपये और एसआईयू टीम का इंचार्ज 4 हजार रुपये प्रतिमाह घूस लेता था। यह खेल एक साल पहले चल रहा था। अब दोनों अधिकारी ट्रांसफर हो चुके हैं।
एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने पूर्व एसआईयू इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है जबकि यहां से स्थानांतरित हो चुके एएसपी स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई के लिए मामला डीजीपी को भेज दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
हर माह 25 हजार घूस देते थे
इस मामले में कई और अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने बीते दिनों ऊना के टक्का रोड पर नाके के दौरान तीन युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था।
आरोपियों की पहचान अनिल कुमार, पवन कुमार निवासी ऊना और विशाल निवासी सलोह के रूप में हुई। पूछताछ में अनिल उर्फ डीसी ने खुलासा किया है कि नशे का कारोबार करने में उसे पुलिस का संरक्षण था।
पुलिस की एसआईयू के पूर्व इंचार्ज को नशा कारोबारी 4 हजार रुपये महीना और एक एएसपी स्तर के अधिकारी को 25 हजार रुपये महीना घूस जाती थी। एसपी दिवाकर शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नशे के गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।