फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police ASI slaps Rehri owner in paonta sahib sirmaur himachal pradesh

एएसआई ने रेहड़ी संचालक को जड़ा थप्पड़, पांवटा बाजार में हंगामा

Sat, 02 May 2020 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal Police ASI slaps Rehri owner in paonta sahib sirmaur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच मिलने वाली छूट के दौरान बाजार में रेहड़ी लगा रहे व्यक्ति को एएसआई ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पांवटा बाजार में खूब हंगामा हुआ। व्यापार मंडल ने इस पर संज्ञान लेते हुए एएसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हंगामे के बीच कारोबारियों ने जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी बंद करनी शुरू कर दीं। स्थानीय विधायक और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर कारोबारियों को शांत करवाया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद ही कारोबारियों ने दुकानें खोलीं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब मुख्य बाजार में रेहड़ी संचालक विजय कुमार (58) फलों की रेहड़ी लेकर शनिवार को पहुंचा। बाजार में जरूरी सामान की दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। बताया जा रहा है कि वक्त से पहले ही गीता भवन मुख्य बाजार में पहुंचने पर रेहड़ी संचालक को एक एएसआई ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। रेहड़ी संचालक की पिटाई से पांवटा बाजार में तनाव हो गया। इसकी सूचना लिखित में जिला सिरमौर अधीक्षक नाहन को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन


नाराज व्यापारी डीएसपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी ने कहा कि मारपीट करने वाले एएसआई को लाइन हाजिर किया जाए या फिर सस्पेंड किया जाए। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों और एएसआई के बीच पनपे माहौल को शांत करने का प्रयास किया। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि पावंटा व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मिला है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत की निष्पक्ष जांच होगी। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।

महिला कांस्टेबल के खिलाफ अभद्र कमेंट करने पर केस

वहीं, कुल्लू में ट्रैफिक में तैनात महिला कांस्टेबल के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर कमेंट्स करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया गया है। यह जानकारी डीएसपी अनिल कुमार ने दी। फेसबुक पर महिला कांस्टेबल के खिलाफ लिखी एक पोस्ट पर कुछ लोगों ने अभद्र कमेंट किए। इस पर महिला कांस्टेबल ने ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को आनी पुलिस की टीम एसएचओ आनी की अगुवाई में आनी कस्बे में गश्त पर थी। वाहनों के कागजात जांचने के साथ बिना कर्फ्यू पास घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। 

एक कार चालक को रोककर कागजात मांगे और वैध अनुमति न दिखाने पर कार चालक और महिला कांस्टेबल में बहस हो गई। इसके बाद उसका चालान कर दिया गया। इसके बाद कार चालक प्रमोद कुमार ने फेसबुक पेज पर घटना का जिक्र करते हुए नाराजगी भरी पोस्ट डाली। इस पर कुछ लोगों ने अश्लीलता भरी और महिला कांस्टेबल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद युवक ने फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी है, लेकिन महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आनी थाना में केस दर्ज कर लिया गया। उधर, डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि किसी महिला के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed