{"_id":"5fcce3748ebc3ecf914b4ab3","slug":"himachal-news-woman-member-of-honeytrap-gang-arrested-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप गैंग की मुख्य सरगना गिरफ्तार, स्कार्पियो समेत दो गाड़ियां जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हनी ट्रैप गैंग की मुख्य सरगना गिरफ्तार, स्कार्पियो समेत दो गाड़ियां जब्त
Sun, 06 Dec 2020 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Dec 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग की मुख्य सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 37 वर्षीय महिला के सभी छह साथी पहले ही 14 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। महिला ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ली थी। पुलिस ने आरोपी महिला के नाम पर ली एक स्कार्पियो समेत दो गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। महिला ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे लोगों को अपनी बातों में फंसाकर पैसे ऐंठती थीं।
विज्ञापन
गैंग के बाकी लोग इसमें उसका साथ देते थे। पुलिस के अनुसार हनी ट्रैप गैंग के खिलाफ भुंतर थाना में एक और मामला दर्ज हुआ है। इसके तहत महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान कुबूल किया कि लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे पैसे लेना और फिरौती मांगना ही उसका मुख्य पेशा है।
विज्ञापन
इस काम में गैंग के सभी सदस्य उसका साथ देते थे। जो झांसे में फंसे व्यक्ति पर दबाव बनाकर पैसों की मांग करते थे। पैसा न देने की सूरत पर उन पर झूठा दुष्कर्म केस बनाने की धमकी देते थे। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की दो गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। इनमें एक नई स्कार्पियो इस महिला के नाम पर है। दूसरी सेंट्रो कार दूसरी महिला आरोपी के नाम पर है। गाड़ियों को उसने लोगों से लूटे गए पैसों से खरीदा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो इस गैंग के शिकार हुए, अब वे गवाह बनकर सामने आ रहे हैं। इनके पास कमाने का कोई साधन नहीं है। फिर भी इनके पास लाखों रुपये की गाड़ियां और प्रॉपर्टी है। यह गिरोह करीब 15 साल से सक्रिय है। मामले की छानबीन चल रही है।