फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: murder in baddi solan himachal pradesh

सोलन: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में कर दी साथी की हत्या

Sun, 16 Jan 2022 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jan 2022 07:12 PM IST
सार

शराब के नशे में राहुल ने संजय को उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद संजय ने उसे और ज्यादा शराब पिला दी। जब राहुल नशे में चूर हो गया तो उसने गला दबाकर उसे मार दिया और वहां से फरार हो गया।

Himachal News: murder in baddi solan himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन जिले के थाना गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसे बद्दी पुलिस ने हरियाणा के नवांनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी बद्दी से यूपी जाने की तैयारी में था। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया।



यूपी के संभल जिले के काबुलपुर गांव के संजय कुमार (27) और हरदोई जिले के प्रतापपुर निवासी राहुल (23) बद्दी के थाना क्षेत्र में उद्योगों में काम करते थे। दोनों शादीशुदा थे। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को संजय और राहुल ने कमरे में शराब पी। शराब के नशे में इस दौरान राहुल ने संजय को उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।


इसके बाद संजय ने उसे और ज्यादा शराब पिला दी। जब राहुल नशे में चूर हो गया तो उसने गला दबाकर उसे मार दिया और वहां से फरार हो गया। 16 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे थाना पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस संजय की तलाश में जुट गई। रविवार को संजय बद्दी के साथ लगते हरियाणा क्षेत्र में यूपी जाने की तैयारी में बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे बस में सवार होने से पहले ही दबोच लिया। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed