फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: man rapes mother in law theog shimla himachal Pradesh

दुष्कर्म के बाद सास से की अमानवीयता, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 31 Jul 2020 11:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (शिमला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: man rapes mother in law theog shimla himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

जिला शिमला के ठियोग उपमंडल में 55 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद अमानवीयता का मामला सामने आया है। बुरी तरह घायल महिला ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम पुलिस थाना ठियोग को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि किसी महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन


महिला नेपाल मूल की है। आरोप है कि महिला के दामाद ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया है। महिला को वीरवार रात अस्पताल उसके परिजनों ने पहुंचाया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की बिगड़ती हालत को देख उसे शिमला आईजीएमसी भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। ठियोग पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में महिला के दामाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें अस्पताल से फोन आया कि कोई महिला घायल अवस्था में आई है। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आरोपी को पकड़कर उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर महिला से अमानवीयता करने और महिला की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed