{"_id":"5f243ad1c6570722e865f6a3","slug":"himachal-news-man-kills-one-day-old-daughter-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा न होने पर बाप ने एक दिन की बेटी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटा न होने पर बाप ने एक दिन की बेटी को मार डाला
Fri, 31 Jul 2020 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिले के नसलोह में एक बाप ने बेटा न होने पर अपनी एक दिन की बेटी को मार डाला। पत्नी को लहूलुहान कर बेटी को उससे छीनकर गायब हुए आरोपी बाप को पुलिस ने धर दबोचा है। पूछताछ में उसने हत्या करके नवजात को दफनाने की बात कुबूल ली है। आरोपी हरीश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को आरोपी की पत्नी ने बताया है कि उनका पहले से एक बेटा और बेटी हैं। उसका पति एक और बेटा चाहता था, लेकिन बेटी होने पर गुस्साए उसके पति ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली इस घटना से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को पीटकर लहूलुहान किया है। उसे जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया है। आरोपी शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी हरीश कुमार के खिलाफ धारा 498 ए, 307, 302 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन