फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   he young man killed in a road accident in Baddi Nurpur.

नौकरी की तलाश में आया था मिली दर्दनाक मौत!

Tue, 26 Aug 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन Updated Tue, 26 Aug 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
he young man killed in a road accident in Baddi Nurpur.

सोलन जिला के नालागढ़ बद्दी मार्ग पर खरूणी के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के परिजनों को सुपूर्द कर दिया है।

विज्ञापन


मृतक युवक जिला कांगड़ा के नूरपुर (परोल) का रहना वाला था। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार देर सांय की है। खेड़ा निवासी अमित यादव बाइक पर अपने जीजा नूरपुर निवासी जोनी (25) लेकर खेड़ा की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


बाइक अमित चला रहा था। सांय करीब साढ़े बजे बजे खरूणी के समीप एक ट्रक को ओवर टेक करते हुए ट्रक का पिछले हिस्सा (डाला)बाइक पर पीछे बैठे जोनी के सिर पर लगा। जिससे वह सड़क पर गिर गया। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके  से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेहोशी की हालत में उसका साला अमित यादव उसे नालागढ़ के आकाश हास्पिटल ले गया। लेकिन सिर में चोट अधिक होने के कारण वहां से उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया। मध्य रात्रि पीजीआई में जोनी ने दम तोड़ दिया।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया तथा शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के ताया बाबू राम के सुपूर्द कर दिया है।

24 वर्षीय जोनी हाल में बीटेक करने के बाद बद्दी में किसी कंपनी में जाब की तलाश में आया हुआ था। वह अपने साला अमित यादव के साथ बद्दी में जाब की तलाश करने के बाद आपस अपने ससुराल खेड़ा जा रहा था।


जोनी की मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। जोनी के पिता देश राज लोनिवि में कार्यरत है। इकलौता बेटा होने से दो वर्ष पूर्व उसका विवाह खेड़ा में यादव परिवार में हुआ था। अभी उसके पास कुछ माह पूर्व एक बच्ची भी हुई है। जोनी अपनी पीछे बच्ची व पत्नी को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed