फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   haryana police asi taking bribe, caught red handed.

रिश्वत लेते पकड़ा हरियाणा पुलिस का एएसआई

Sat, 14 Feb 2015 12:17 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
haryana police asi taking bribe, caught red handed.

धर्मशाला की विजिलेंस टीम ने देहरा में एक स्वीट शॉप पर हरियाणा के अंबाला सिटी थाने के एएसआई को दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पुलिस अफसर ने वारंट की तामील जल्द करवाने के लिए 10 हजार और कोर्ट से मिलने वाले मुआवजे में हिस्से की मांग की थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अंबाला का रहने वाला है जबकि उसकी बहन की शादी देहरा के जंबल में हुई थी। शिकायतकर्ता की बहन और उसके पति का अंबाला कोर्ट में मामला चल रहा है। मामला एएसआई बलवीर सिंह देख रहे थे।
विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी एएसआई बलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में लिया है।

ये है पूरा मामला

haryana police asi taking bribe, caught red handed.

विजिलेंस टीम के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ पटियाला अंबाला से रिटायर्ड हंस राज डोगरा मकान नंबर 1263/11 बदशाही बाग, अंबाला सिटी (हरियाणा) ने लिखित शिकायत दी थी। इसमें डोगरा का आरोप था कि बहन के केस में आरोपी पति के कोर्ट से जारी वारंट की तामील करवाने के एवज में 10 हजार और कोर्ट की ओर से तय मुआवजा रकम 1 लाख 90 हजार रुपये में से भी हिस्सा मांगा।

डोगरा ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने टीम का गठन करके आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डोगरा ने आरोपी को देहरा बुलायाऔर एक स्वीट शॉप पर 10 हजार रुपये दिए। ताक में बैठी विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों धरा।

एवपी विजिलेंस विमल गुप्ता का कहना है कि आरोपी एएसआई को हिरासत में लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी को रंगे हाथों दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed