पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह की बेटी की मां ने पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी। मामला हिमाचल के पांवटा साहिब का है। यहां ससुराल वालों की कथित प्रताड़ना से दुखी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।
महिला दुधमुंही बच्ची भी छोड़ गई है। इससे इलाके में मातम का माहौल है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार धोलाकुआं के भारापुर निवासी सुल्तान (48)पुत्र नाथ राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी ललीता देवी की शादी मई 2015 में गोजर अडेन निवासी सतीश कुमार से हुई।
शादी के पांच महीने बाद ही मिलने लगी प्रताड़ना
आरोप है की विवाह के 5 माह बाद ही पति और सास ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। सास कहती थी कि जबरन बेटे की शादी इससे कर दी गई है। 21 सितंबर 2016 को भी दोनों से तंग आकर ललीता मायके आ गई। सतीश ने आकर दो दिनों तक मनाया।
23 सितंबर को मना कर अपने साथ ले गया। फिर 24 सितंबर को शाम साढ़े 7 बजे सतीश के मोबाइल से नानक चंद ने सूचना दी कि ललिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पीड़ित पिता का आरोप है की बेटी को जमाई और उसकी सास ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
सिंहपुरा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मोहर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विवाहिता ललीता के पीड़ित पिता सुल्तान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।