फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gun firing over overtaking at kangra.

कार से पास लेने को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gun firing over overtaking at kangra.

हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां-कबाड़ी संपर्क मार्ग पर बुधवार रात कार को पास देती बार हुई बहसबाजी में युवक ने रिवाल्वर से गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। संजीव ठाकुर को दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कबाड़ी निवासी कुलदीप नारायण के घर से रात लगभग 11 बजे जब उनके एक दोस्त संजीव ठाकुर अपने घर जाने को बाहर निकले तो बाहर खड़ी उनकी कार के पीछे एक अन्य कार आई।
विज्ञापन


इसमें बैठे दो युवक पास मांगने लगे। कुलदीप नारायण ने बताया कि पास के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद दोनों युवक उनसे उलझ पड़े। बहसबाजी और हाथापाई के बाद उन दोनों युवकों में से एक युवक ने जो पंजाबी बोल रहा था, पिस्तौल जैसा छोटा हथियार निकाल कर ठारू निवासी संजीव ठाकुर पर तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पिस्तौल तानकर फरार हुए आरोपी

Gun firing over overtaking at kangra.

संजीव ने उस छोटे हथियार को अपने शरीर से हटाने की कोशिश की। इतने में उस युवक ने गोली चला दी, जो संजीव के हाथ को भेदती हुई निकल गई। कुलदीप नारायण ने बताया कि उन्होंने उस युवक को जब रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर भी हथियार तान कर दूर रहने की चेतावनी दी।

इतने में दोनों युवक फरार हो गए। संजीव को घायलावस्था में टांडा ले जाया गया। डीएसपी कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौका पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। डीएसपी स्वयं और एसएचओ इंद्र सिंह मंडियाल पुलिस टीम के साथ हथियार से चली गोली को ढूंढने का प्रयास करते रहे।

लेकिन पुलिस को गोली का कोई हिस्सा बरामद नहीं हो सका। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से जांच की। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उपयोग किए गए हथियार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed