फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grandson of former MLA father kidnapping Grandson case father arrested.

सनसनी: बाप ने किया बेटे का अपहरण, गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 01 Jun 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
Grandson of former MLA father kidnapping  Grandson case father arrested.
पूर्व विधायक के पोते के अपहरण मामले में पुलिस ने हिमांशु के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बयान पर अडिग न रहने के कारण पुलिस जांच प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक लापता 11 वर्षीय हिमांशु का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बीते शनिवार को पांवटा हलके के करतारपुर निवासी पूर्व विधायक फतह सिंह के पोते हिमांशु के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं आरोपी ने अपने बेटे की हत्या न कर दी हो। सीमा बैरियरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। पुलिस ने यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा हथनीकुंड तक नहर किनारे भी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर केंद्र दिखाने के बहाने ले गया और फिर बेटा लापता

Grandson of former MLA father kidnapping  Grandson case father arrested.

30 मई को राकेश कुमार पत्नी रीना देवी और बेटे हिमांशु (11) के साथ घर से आधार कार्ड बनवाने पांवटा आए। मिनी सचिवालय में रीना को लाइन में खड़ा कर पुत्र को कंप्यूटर केंद्र दिखाने के बहाने साथ ले गए।

इसके बाद रीना ने राकेश से बच्चे के बारे में पूछा तो दोनों में बहस हो गई। रीना ने पांवटा थाने गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

दूसरे दिन भी थाना प्रभारी लायक राम सिसौदिया, एएसआई मेहर सिंह व सुरक्षा शाखा प्रभारी धर्म सिंह समेत पुलिस टीम ने तलाश जारी रखी।

हिमाचल सीमा से लगते कुल्हाल में नहर स्थल से लेकर, यूपी की खारा प्रोजेक्ट नहर तथा हरियाणा के हथनी कुंड तक नहर के किनारे छान मारे, लेकिन हिमांशु का पता नहीं चला।

उधर, एसपी सौम्या ने कहा कि धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है। मामले में लापता बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed