{"_id":"5ef617788ebc3e42e463a37a","slug":"grandfather-accused-of-raping-nine-year-old-granddaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा पर नौ साल की पोती के साथ दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दादा पर नौ साल की पोती के साथ दुष्कर्म का आरोप
Fri, 26 Jun 2020 09:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल (रोहडू)
अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल (रोहडू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के एक गांव में दादा पर अपनी नौ साल की पोती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर लिया है। 60 वर्षीय नेपाली पत्नी सहित बीस साल से यहां रहता है। उसके साथ बेटा, बहू भी दूसरे बागवान के बगीचे में रहते हैं। बच्ची की मां ने शिकायत में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मां ने बताया कि गुरुवार को बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ। इसे इलाज के लिए चौपाल अस्पताल ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने चिकित्सीय जांच के बाद मामला दर्जकर लिया है। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने कहा कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन