फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt school teacher arrested with opium and chitta in solan

सरकारी स्कूल के अध्यापक समेत चार चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2019 07:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
govt  school teacher arrested with opium and chitta in solan
सांकेतिक तस्वीर

बच्चों को नशे से दूर रहने की शिक्षा देने वाला शिक्षक ही चिट्टे के साथ पकड़ा जाए तो विद्यार्थियों पर इसका कैसा असर पड़ेगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने सरकारी स्कूल के अध्यापक सहित चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई जौणाजी मार्ग पर कालाघाट, टैंक रोड, मझगांव और चंबाघाट में की है। जौणाजी रोड पर पुलिस ने आरोपियों से चिट्टे सहित अफीम और चरस भी बरामद की है। 
विज्ञापन


एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि कालाघाट के समीप सोलन के एक सरकारी स्कूल में तैनात अध्यापक पंकज निवासी जुब्बल और हरदेव उर्फ हनी निवासी बेर खास सोलन के पास से 3.32 ग्राम चरस, 2.57 ग्राम अफीम, 0.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी एक कार में सवार होकर जौणाजी की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अगामी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सोलन-टैंक रोड पर डमरोग के समीप पुलिस ने कपिल देव निवासी चौपाल शिमला से 3.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया।


उधर सतीश कुमार निवासी सोलन से पुलिस ने मझगांव के पास 1.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एक अन्य मामले में पुलिस ने महेंद्र ठाकुर निवासी ब्रुरी से चंबाघाट के पास 0.85 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे की खेप के साथ पकड़े आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed