फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Glacier escaped the death of youth

वो बर्फ निकाल रहे थे और आ गई मौत!

Wed, 02 Jul 2014 11:14 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंबा
ब्यूराे/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 02 Jul 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Glacier escaped the death of youth
तीसा के सतरूंडी में बुधवार को एक युवक की ग्लेशियर के नीचे दबकर मौत हो गई। वह मेले में छबील लगाने के लिए बर्फ लेने गया था। वह जिस जगह से बर्फ निकाल रहा था, वहां ग्लेशियर था।
विज्ञापन


जैसे ही उसने बर्फ निकालने की कोशिश की, गर्मी के कारण कमजोर हुई बर्फ का ग्लेशियर खिसक कर उस पर आ गिरा। इसमें दबकर उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान उसके पिता व अन्य ग्रामीणों ने उसे बर्फ से निकालने की कोशिश की, लेकिन इसमें करीब आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन


जब उसे बाहर निकाला गया तो सांस रुकने से वह दम तोड़ चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हिमगिरी के बेही में एक छिंज मेला था। इस मेले में छबील लगाने को ग्राम पंचायत चीह के  गांव गुवाड़ी निवासी प्रकाश चंद (25) पुत्र खेती राम बर्फ लाने सतरूंडी गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ उसके  पिता खेती राम, स्थानीय निवासी जयदियाल व तीन अन्य लोग भी थे। वे सभी सुबह करीब चार बजे ही एक पिकअप लेकर सतरूंडी की ओर निकल गए। वहां पर वह एक ग्लेशियर के नीचे बर्फ निकाल रहे थे।

इस दौरान अचानक ग्लेशियर प्रकाश चंद के ऊपर गिर गया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रकाश चंद को बर्फ से निकालकर सिविल अस्पताल तीसा लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


चीह पंचायत के उपप्रधान गणेश कुमार ने बताया कि प्रकाश चंद की दादी का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। इसके चलते वह बेही में आयोजित छिंज मेले में छबील लगाने जा रहा था। इसी के लिए वह बर्फ लाने गया था। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed