{"_id":"58d4a6c14f1c1ba06e1a3cfe","slug":"girl-student-attempt-to-commit-suicide-in-hostel-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश, साथियों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश, साथियों ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के धर्मशाला के एक संस्थान की प्रशिक्षु छात्रा ने बीती रात छात्रावास में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि छात्रा मानसिक प्रताड़ना से ग्रस्त चल रही थी।
विज्ञापन
ऐसे में तनाव में आकर छात्रा ने फंदा लगा लिया। जैसे ही छात्रा ने फंदा लगाया तो किसी ने उसे देख लिया। इतने में सभी उसके कमरे में एकत्रित हो गए और छात्रा को फंदे से नीचे उतारा। संस्थान प्रबंधन पहले छात्रा को जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार के लिए लाया।
विज्ञापन
मगर बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा में छात्रा को आईसीयू में भर्ती करवाया गया, जहां अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस मामले को संस्थान प्रबंधन की ओर से कथित तौर पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है । इस बारे में पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया रहा।