फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl dies after Kidnapping in Suspicious Circumstances in Chaupal Shimla Himachal pradesh

अपहरण के बाद छात्रा की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे बेसुध मिली, तीन गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल(रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल(रोहड़ू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after Kidnapping in Suspicious Circumstances in Chaupal Shimla Himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के अंतर्गत 17 वर्षीय 11वीं की छात्रा के अपहरण के बाद उसका शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि लड़की की मौत नशीले पदार्थ से हुई है।

विज्ञापन


लड़की के पिता ने पुलिस में बयान दर्ज करवाए हैं। जिसमें कहा गया है कि बीते दिन उन्हें स्कूल के शारीरिक शिक्षक का फोन आया कि उनकी बेटी स्कूल से अनुपस्थित है। उसके बाद वह लड़की को ढूंढने स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन


पता चला कि विक्रम उनकी बेटी को गाड़ी संख्या एचपी 08ए 1408 में ज्ञानकोट सोलन की तरफ ले गया है। वे खोजते हुए आगे निकले तो लड़की पुलवाहल ज्ञानकोट मार्ग पर सड़क किनारे बेसुध मिली। मुंह से झाग निकल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल ठियोग ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस में तीन युवकों पर मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया कि वीर उर्फ विराट, विक्रम और संजीव लड़की को बहला फुसलाकर ले गए थे।

उधर एसएचओ चौपाल हरि सिंह ने कहा कि वीर, संजीव तथा विक्रम के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 306, 363, 366, 17 पोक्सो, 34 के तहत मामला दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चौपाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed