{"_id":"56fbb72d4f1c1bec33f00ca9","slug":"girl-died-after-burn-herself-in-fire-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाली युवती ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाली युवती ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 31 Mar 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी के तेल से खुद को आग लगाने वाली युवती की टांडा में मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा की ग्राम पंचायत बंदला के लंगोटी गांव में मिट्टी के तेल से खुद को आग लगाने वाली युवती की टांडा में मौत हो गई है। युवती को गंभीर हालत में मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया था। जहां पुलिस के समक्ष उसने अपने बयान दिए थे और इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने युवती को टांडा रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
टांडा में देर रात को उपचार के दौरान युवती दम तोड़ गई। युवती शिवानी पुत्री विजय कुमार निवासी लंगोटी को जब अस्पताल लाया गया तो उसके शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था। पुलिस ने गंभीर हालत में युवती के बयान दर्ज किए थे और युवती के खुद को आग लगाने की बात सामने आते ही पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की थी।
विज्ञापन
बुधवार को युवती की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई। युवती का शव लाने और उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस की एक टीम टांडा रवाना हो गई। पुलिस ने युवती की मौत के कारण जानने के लिए उसके परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को सदर थाना में सभी के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच पर हर स्तर पर कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है मामले की जांच : डीएसपी
डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है। सदर थाना प्रभारी को मामले का जांच अधिकारी बनाया है। जल्द ही आत्महत्या या हत्या के एंगल से पर्दा हटेगा। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन करेगी और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
आग से झुलसी युवती की मौत पर पिता को ठहराया जिम्मेदार
लंगोटी में युवती के झुलसने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती के सगे मामा जैसो राम ने उसके पिता विजय कुमार को इस कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जैसो राम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले की शिकायत अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा से भी की है। बुधवार को एडीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शिवानी का पिता विजय कुमार अक्सर अपनी बेटी व दो अन्य नाबालिग बच्चों से मारपीट करता था।
मंगलवार को उसने खुद मिट्टी का तेल छिड़क कर युवती को आग लगा दी। जिसे बचाने की कोशिश में युवती का छोटा भाई भी चोटिल हो गया। गंभीर रूप से झुलस चुकी युवती को बाद में वह उपचार के लिए खुद ही टांडा ले गया। जहां उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की इस शिकायत के बाद एडीएम शुभकरण सिंह ने इस मुद्दे पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।