{"_id":"927d86ec2dcecb9c02ad65989bac4bff","slug":"girl-cut-arm-vein-in-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बार थाने बुलाने पर युवती ने काट ली नस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार बार थाने बुलाने पर युवती ने काट ली नस
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू मुख्यालय से सटी बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती मधुकर हत्याकांड केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस केस को सुलझाने के मकसद से एक युवती को थाना तलब किया था, लेकिन युवती ने घर जाकर अपने बाजू की नस काट ली। नतीजन वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शुरुआत में युवती ने मधुकर से किसी तरह का ताल्लुक होने से मना किया था, लेकिन पुलिस को उसके मोबाइल के व्हाट्सएप में कुछ लिंक नजर आया। इसके आधार पर युवती को पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। नस काटने के बाद पुलिस ने अब युवती के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस इसे जांच को भटकाने का प्रयास मान रही है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसे बार-बार थाने के चक्कर काटने को मजबूर किया जा रहा था। इतना ही नहीं थाने में पूछताछ के दौरान उससे मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर उसे इतना कठोर कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
इस सिलसिले में युवती के परिजन सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और उन्हें अपनी व्यथा बताई। एसपी पदम चंद का कहना है कि नि:संदेह पुलिस ने मधुकर हत्याकांड की जांच के लिए युवती को थाना तलब किया था लेकिन उन्होंने युवती द्वारा लगाए जा रहे मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।