फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape in kangra.

पति को शराब पिलाकर पत्नी से किया गैंगरेप

Thu, 26 Mar 2015 08:00 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
gangrape in kangra.

पहले तीनों ने महिला के पति के साथ उसके घर में शराब पी। बाद में वे वहां से चले गए। पति नशे में धुत था। तीनों उसकी पत्नी को उठाकर ले गए और गैंगरेप किया। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। पुलिस स्टेशन इंदौरा के माजरा इलाके में प्रवासी महिला से गैंग रेप हुआ है।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित बिहार की रहने वाली है। महिला अपने पति और बच्चे के साथ ढांगूपीर माजरा में रहती थी। महिला और उसका पति स्टोन क्रशर में काम करते थे। इसके बाद वे माजरा इलाके में परिवार के साथ रहने लगी।

विज्ञापन

सुनसान जगह में ले जाकर किया गैंगरेप

gangrape in kangra.

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि बीती रात करीब दस बजे शिव सिंह, राकेश कुमार, पंकज कुमार ने उसके पति के साथ शराब पी। इसके बाद सभी बाहर चले गए। इसके बाद वह सो गए। आधी रात को तीनों नकाब डालकर आए और उसे उठाकर ले गए। सुनसान जगह में एक व्यक्ति ने उसका मुंह बंद कर दिया।

इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। सुबह उसने आपबीती अपने पति को सुनाई। इसके बाद वह और उसका पति ढांगूपीर पुलिस चौकी में आए और मामला दर्ज करवाया। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर धारा 452, 365, 376 लगाई है।

घर में घुस कर महिला से की अश्लील हरकतें

gangrape in kangra.

वहीं हिमाचल के बिलासपुर जिल के थाना घुमारवीं में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसके घर में जबरन घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि 24 मार्च को जब वह घर में थी। तो अचानक ही वहां पर कुछ लोग जबरदस्ती घुस आए।

महिला ने बताया कि वह उन्हे जानती तक नहीं थी। उसने बताया कि वह घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लग गए। जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लग गए। महिला ने बताया कि उसने किसी तरह अपने आप को शोर मचाकर बचाया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed